बाछ बारस पर गाय-बछड़ों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

भीलवाड़ा समाचार महावीर सेन 
मांडलगढ़। उपखंड क्षेत्र के गेणोली गांव में मंगलवार को बाछ बारस का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय एवं बछड़ों का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने गाय एवं बछड़ों को सजाया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाछ बारस पर गाय-बछड़ों की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

पूजन कार्यक्रम में बादाम सेन, रजनी शर्मा, चंद्रकला सेन, मधु व्यास, तारा व्यास, अनु सेन, कृष्णा सेन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।